चतरा, जून 27 -- कुंदा प्रतिनिधि चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह ने कुंदा प्रखंड में स्वास्थ्य और बाल विकास परियोजना के बेहतर संचालन के लिए दो प्रतिनिधि नामित किए हैं। सांसद ने दोनों विभागों के पदाधिकारियों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी और आवश्यक सहयोग का निर्देश दिया है। सांसद ने पत्रांक 479 के माध्यम से सीडीपीओ कुंदा को सूचित किया कि पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अनीता देवी को बाल विकास परियोजना कुंदा का सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है। अनीता देवी लंबे समय से संगठन में सक्रिय रही हैं और क्षेत्र की समस्याओं से अच्छी तरह परिचित हैं। उनके अनुभव को देखते हुए महिला-बाल कल्याण योजनाओं को धरातल पर उतारने में तेजी आने की उम्मीद है। वहीं दूसरे पत्रांक 480 मे चिकित्सा पदाधिकारी कुंदा को जानकारी दी गई कि भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता रविंद्र भारती को स्वास्...