गंगापार, जून 5 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 55 वें जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम सहसों ब्लाक में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल और विधायक फूलपुर दीपक पटेल ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित किया। इसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्लाक परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख  गीता सिंह, राकेश बहादुर सिंह, नामित पार्षद अरुण मिश्रा, प्रधान विजय लक्ष्मी चंदेल, आदित्य सिंह, जिला दिव्यांग अधिकारी अशोक कुमार गौतम, खंड विकास अधिकारी रामवीर सिंह पाल, टीएन सिंह, विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, संजय सिंह, अजय सिंह, अजित सिंह, विवेक सिंह आद...