जौनपुर, जनवरी 16 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। डोभी क्षेत्र के बिशुनपुर लेवरूआ में शुक्रवार को चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान इस दौरान बिजली से जुड़ी ज्यादा समस्याएं सामने आईं। मछलीशहर क्षेत्र की सांसद प्रिया सरोज और केराकत विधायक तुफानी सरोज ने ग्रामीणों की समस्या को सुना। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 80 घरों में लोग बिजली से वंचित हैं। सांसद और विधायक ने डॉ. भीमराव आबेडकर की प्रतिमा पर माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की और आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का निदान किया जाएगा।इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश राम, आरती महाजन, जितेंद्र यादव, सुभाष यादव, संतोष यादव, भीमसेन, कैलाश मास्टर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.