पटना, जून 6 -- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और पटना विवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष यादव ने शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन से भेंट कर बिहार के विश्वविद्यालयों एवं छात्रहितों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। इसमें पीएचडी सत्र 2024-25 पर राजभवन द्वारा लगाई गई रोक को तुरंत हटाए जाने के अलावा बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में पीएचडी सत्र 2023-24 की नामांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग रखी गई। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में छात्रहित को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम और समान नामांकन शुल्क निर्धारित करने की मांग, पटना विश्वविद्यालय समेत राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में पीएचडी नामांकन प्रक्रिया में नेट/जेआरएफ अभ्यर्थियों के साथ पीएचडी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थ...