प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- प्रतापगढ़। सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल और डीएम शिव सहाय अवस्थी ने जनपदवासियों को रंग पर्व होली की शुभकामनाएं दी है। डीएम ने जनपदवासियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील करते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। सांसद ने कहा कि होली रंग, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व है, जिसे प्रेम, सद्भाव और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...