बदायूं, मार्च 16 -- बदायूं, संवाददाता। हजरत सुल्तानुल आरफीन बड़े सरकार की दरगाह पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। देश के कोने-कोने से आये जायरीन ने दरगाह पर हाजिरी लगाकर दुआएं मांगीं। सपा सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने दरगाह पहुंचकर गुलपोशी एवं चादरपोशी कर अपनी अकीदत पेश की। सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने दरगाह शरीफ पहुंचकर सबसे पहले बड़े सरकार की मजार पर फूलों की चादर चढ़ाई और गुलपोशी की। इसके बाद उन्होंने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। सांसद आदित्य यादव ने कहा कि बड़े सरकार की दरगाह पर हर साल उर्स के मौके पर देशभर से लोग आते हैं और यहां की फिजा में भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम मिलता है। उन्होंने कहा कि सूफी संतों की शिक्षाएं समाज को जोड़ने और इंसानियत का रास्ता दिखाने का काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.