शामली, सितम्बर 6 -- कैराना लोकसभा क्षेत्र से सांसद इकरा हसन के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। थाना आदर्श मंडी पुलिस को शिकायती पत्र देकर सोशल मीडिया पोस्ट और उसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। रविवार को समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र ताना के नेतृत्व में थाना आदर्शमंडी पहुंचे। उन्होंने थाना थानाभवन क्षेत्र के ग्राम धकोड़ी जमालपुर निवासी ठाकुर शेर सिंह राणा की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि रोहित प्रधान निवासी ग्राम बीराखेड़ी, थाना गंगोह, सहारनपुर तथा उसके कुछ अन्य साथियों द्वारा सांसद इकरा हसन के विरुद्ध सोशल मीडिया के माध्यम से अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।शिकायतकर्ता यह भी पढ़ें- Bagpat News:...