सहारनपुर, अप्रैल 22 -- चिलकाना, संवाददाता माउंट सफा हाई स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कैराना सांसद इकरा हसन ने शिरकत की और प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। मंगलवार को आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक गीत, नृत्य और लघु नाटकों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद इकरा हसन ने छात्रों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के अंक कम आए हैं, वे निराश न हों, बल्कि अधिक मेहनत कर अगले वर्ष बेहतर परिणाम प्राप्त करें। सांसद ने स्कूल प्रबंधन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना ...