सांसद आदित्य यादव होंगे रामकोला शहीद दिवस के मुख्य अतिथि
कुशीनगर, सितम्बर 9 -- कुशीनगर। निज संवाददाता रामकोला में 10 सितंबर को किसान शहीद दिवस मनाया जाएगा। घोषणा के अनुसार करीब करीब हर वर्ष किसान शहीद दिवस में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के परिवार का एक सदस्य शामिल जरूर होता है। उसी परम्परा के तहत इस वर्ष मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव के पुत्र व बदायूं के सांसद आदित्य यादव मुख्य अतिथि होंगे।वर्ष 1992 में रामकोला के किसान तत्कालीन गंगेश्वर चीनी मिल पर अपने 9 करोड़ बकाए गन्ना मूल्य के लिए आंदोलन कर रहे थे। आंदोलन की रहनुमाई किसान नेता राधेश्याम सिंह, शंभू सिंह समेत कई अन्य नेता कर रहे थे।आंदोलन के 22 वें दिन नेताओं ने चीनी मिल के अधिकारियों को नगर से पकड़कर धरने में बैठा लिया था। उन्हीं को रिहा करने के लिए पुलिस प्रशासन ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नेताओं के साथ 72 किसानों को हिरासत में ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.