सिद्धार्थ, नवम्बर 15 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्मित 50 बेड के अत्याधुनिक विश्राम सदन का उद्घाटन रविवार को सांसद जगदंबिका पाल करेंगे। इस उपलक्ष्य में बीएसए ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा शनिवार को सांसद जगदंबिका पाल ने लिया। सांसद ने आयोजन से संबंधित सभी तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सांसद ने बताया कि 50 बेड का यह विश्राम सदन चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत प्रदान करेगा। यह सुविधा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सीएसआर योजना से इसका निर्माण हुआ है। इससे मरीजों के साथ आए तीमारदारों को ठहरने में सहूलियत होगी। इस अवसर पर संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.