सांसद अशोक रावत बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
हरदोई, जून 25 -- कल्याणमल (हरदोई)। मिश्रिख लोकसभा सीट से चौथी बार सांसद अशोक रावत को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा का उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र सीतापुर जनपद के अलावा हरदोई व कानपुर नगर जनपद की सीमा में भी आता है। कोथावां विकासखंड के अटिया शाहपुर गांव के निवासी अशोक रावत की पासी समाज सहित अनुसूचित जाति वर्ग में मजबूत पकड़ मानी जाती है। समाज में उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। अशोक रावत चौथी बार मिश्रिख सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान में सांसद हैं। यह भी पढ़ें- कौन हैं पूजा पाल? जिन्हें BJP संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी, योगी कैबिनेट में मंत्री बनते-बनते रह गईं थीं भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.