सांसद अशोक रावत ने चौथे दिन किया भंडारे
सीतापुर, मार्च 2 -- मिश्रिख। पंचकोषी परिक्रमा में होली मेला के चौथे दिवस भी पूरे नगर में भंडारों का आयोजन निरंतर चलता रहा जिसमें मिश्रिख़ लोकसभा सांसद अशोक रावत का विशाल भंडारा लगातार चौथे दिन भी अनवरत जारी रहा। भंडारे में सांसद में श्रद्धालुओ को सब्जी पूड़ी , छोला चावल, जलेबी, खीर फल आदि का भोजन कराकर दक्षिणा देकर उनकी सेवा की। वही परिक्रमा क्षेत्र में मिश्रिख़ ब्लाक प्रमुख रामकिंकर पाण्डेय में भी भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही सभी महन्तो के पंडालों में भी भण्डारों में पूड़ी, सब्जी, हलवा, खीर आदि के भोग लगे। भक्तगणों द्वारा भी पंचकोसी परिक्रमा के चारों तरफ भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.