अयोध्या, दिसम्बर 4 -- अयोध्या,संवाददाता। मिल्कीपुर क्षेत्र के किसानों की जमीनों के अधिग्रहण और उचित मुआवजा न मिलने के मामले ने अब दिल्ली का रुख कर लिया है। स्थानीय सांसद अवधेश प्रसाद ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर जमीन अधिग्रहण में किसानों के सामने आने वाली समस्या की विस्तृत जानकारी दी। मुलाकात के दौरान सांसद ने किसानों की पीड़ा से जुड़े तथ्य रखते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। सांसद ने मंत्री को सौंपे गए पत्र में बताया कि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण के नाम पर हजारों किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। आरोप है कि प्रशासन न तो किसानों को उचित मुआवजा दे रहा है और न ही उनकी आपत्तियों पर विचार कर रहा है। कई किसानों के मकानों तक को गिरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.