सांसद अरूण गोविल ने राष्ट्रपति भवन में जलपान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
हापुड़, मार्च 24 -- मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में मंगलवार को आयोजित जलपान कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम भारत की राष्ट्रपति द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर देश के विभिन्न व्यक्तियों की उपस्थिति में सांसद अरुण गोविल ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से भेंट कर उनका अभिवादन किया। उन्होंने आमंत्रण के लिए राष्ट्रपति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। सांसद गोविल ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित होना उनके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं सम्मानजनक अनुभव रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.