मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- जिगना। राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने अपने सांसद निधि से गौरा गाँव स्थित शहीद रवि सिंह उद्यान के सुंदरीकरण के लिए 20 लाख अवमुक्त किया है। इसके पहले भी शहीद उद्यान के लिए सांसद ने 20 लाख अवमुक्त किया था। गाँव के लाल रवि सिंह 18 अगस्त 2020 को आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान जम्मू कश्मीर के बारामूला में शहीद हो गए थे। शहीद के पैतृक निवास के पास ही शहीद उद्यान निर्माणाधीन है। शहीद उद्यान के लिए सांसद निधि से बजट आवंटित किए जाने पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष प्रीतेश सिंह उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.