मेरठ, अप्रैल 24 -- मेरठ। सेंट्रल मार्केट के शास्त्रीनगर में चल रहे महिलाओं के धरने में शनिवार को सांसद अरुण गोविल पहुंचे। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार इस मामले का समाधान निकालने का पूरा प्रयास कर रही है। रामजी और वाहे गुरुजी के आशीर्वाद से सबकुछ अच्छा होगा। उन्होंने 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद यहां लखनऊ से अधिकारी पहुंचे थे और उन्होंने आपकी समस्याओं और सुझावों से सरकार को अवगत करा दिया है। अरुण गोविल ने कहा कि मैं आपका भाई हूं, आपका बेटा हूं। आपसे प्रार्थना है कि गर्मी बहुत है, इसलिए धरना खत्म कर दो। उनकी अपील पर महिलाओं ने धरना स्थगित कर दिया। सांसद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश हम सभी को मानना है। कोर्ट के आदेश पर नोटिस लगने दो। हम सब रामजी और वाहे गुरुजी से प्रार्थना करेंगे, सब कुछ अच्छा होगा। महिलाओं ने कहा...