गाजीपुर, मार्च 21 -- मुहम्मदाबाद। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को ईद का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। नगर के ईदगाह में सांसद अफजाल अंसारी, विधायक सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, मऊ विधायक अब्बास अंसारी और पूर्व विधायक शिवगतुल्लाह अंसारी ने भी नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद सांसद अफजाल अंसारी ने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कहा कि ईरान हमारा सबसे अच्छा साथी देश है जो हमेशा भारत का साथ दिया है। अमेरिका तथा इजरायल वहां के प्रमुख नेताओं को टारगेट कर मार रहे हैं जो उनके युद्ध में हार का परिणाम बता रहा है। ईरान के साथ युद्ध करना अमेरिका और इसराइल के लिए बहुत ही महंगा परिणाम साबित होगा। हमारे देश के नेताओं को ईरान साथ देना चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, क्षेत्राधिकार...