सांसद अफजाल अंसारी ने सुहवल अग्निकांड पीड़ितों से की मुलाकात
गाजीपुर, मई 31 -- रेवतीपुर। 13 मई को हुए भीषण अग्निकांड के 17 दिन बाद शनिवार को सांसद अफजाल अंसारी ने सुहवल गांव का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। सांसद ने प्रभावित परिवारों को त्रिपाल, कंबल और आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने मौके से ही अधिकारियों से फोन पर बात कर पीड़ितों को शीघ्र आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही अपनी सांसद निधि से हैंडपंप लगाने का भी आश्वासन दिया। अफजाल अंसारी ने कहा कि घटना के इतने दिन बाद भी पीड़ित परिवार बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, जो प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने सरकार पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। गौरतलब है कि 13 मई को सुहवल गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन परिवारों की दर्जनों झोपड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.