देहरादून, मार्च 27 -- देहरादून, मुख्य संवाददाता। रामनगर से कोटद्वार के बीच कंडी मार्ग का रास्ता जल्द साफ हो सकता है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने इस मार्ग को खुलवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है जिससे इस मार्ग के खुलने की उम्मीद जागी है। इस मार्ग के खुल जाने के बाद गढ़वाल से कुमाऊ के बीच की दूरी 65 किमी कम हो जाएगी।विदित है कि कुछ समय पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने 18 किमी लंबे लालढांग से चिल्लरखाल सड़क को खोलने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद इस मार्ग पर निजी वाहनों की आवाजाही शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। सड़क को खोलने में मिली आंशिक सफलता के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में रामनगर से कोटद्वार के बीच 100 किमी लंबे मार्ग को खुलवाने के लिए भी पैरवी शुरू हो गई है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि रामनगर से कोटद्वार के बीच सड़क को खुलवाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.