हल्द्वानी, मई 2 -- लालकुआं, संवाददाता। सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं- प्रतापनगर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन को नियमित रूप से संचालित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा है। पत्र में सांसद भट्ट ने बताया कि 4 मई 2026 से प्रतापनगर-लालकुआं सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (09119/09120) का संचालन शुरू किया जा रहा है, जो क्षेत्र के यात्रियों के लिए लाभकारी कदम है। हालांकि, फिलहाल यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए स्पेशल के रूप में चलाई जा रही है, जिससे स्थायी सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि नियमित रेल सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने रेल मंत्री से अनुरोध किया कि इस सुपरफास्ट ट्रेन को नियमित संचालन की स्वीकृति दी जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.