हल्द्वानी, मई 3 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने रविवार को एसटीएच में बनाई गई कैथ लैब का निरीक्षण किया। सांसद भट्ट ने कैथलैब के लिए करोड़ों रुपये की मशीनें कोटद्वार की भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के सीएसआर फंड से उपलब्ध कराई हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैथलैब की व्यवस्थाओं को परखा। इस मौके पर एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने के कारण कैथलैब का संचालन शुरू न हो पाने की जानकारी दी। सांसद भट्ट ने कार्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति में आ रही दिक्कतों को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.