रुद्रपुर, मई 1 -- मयंक त्यागी, किच्छा। पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट के जन्मदिन पर वरिष्ठ चिकित्सक सांसद प्रतिनिधि डॉ. एके गुप्ता ने अपने प्रतिष्ठान पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। शुक्रवार को आयोजित निशुल्क शिविर में डॉ. एके गुप्ता ने 42 मरीज़ों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया, 34 मरीज़ों की निशुल्क शुगर जांच व 19 मरीजो को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिविर में आठ मरीज़ों की निशुल्क ईसीजी जांच की गई। शिविर में अनीता राठौर, प्रियंका सक्सैना, कैलाश शर्मा, अभिजीत गंगवार, अमित कुमार, हरेन्द्र सक्सेना, मनीषा, सुमित आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.