सांसदों-विधायकों संग समर्थकों का भी लंबा काफिला
चंदौली, मई 14 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के काफिले में कमी लाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील का जिले में फिलहाल ज्यादा असर दिखाई नहीं दे रहा है। पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई ठोस पहल शुरू होती नहीं दिख रही है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, नेताओं के साथ वाहनों का लंबा काफिला अब भी नजर आ रहा है। सत्ता पक्ष से जुड़े कई जनप्रतिनिधि तीन से चार गाड़ियों के साथ चल रहे हैं। ईंधन बचाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में मंत्रियों और अधिकारियों के काफिले आधे करने का निर्देश दिया था। साथ ही सार्वजनिक परिवहन और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की बात कही गई थी। इसके बावजूद जिले स्तर पर इसका अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.