नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर देश भर की महिलाओं के नाम खुला पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल को संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा होने जा रही है। इसके लिए मैं देश भर की करोड़ों महिलाओं से आशीर्वाद चाहता हूं। इसके अलावा उन्होंने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को भी याद किया है और कहा कि महिला आरक्षण उनकी विचारधारा को ही आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि मैं बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हम सभी के लिए बहुत प्रेरणादायक है। इसके आगे वह लिखते हैं कि संविधान ने हमें जिस समानता और समरसता भावना का मार्ग दिखाया है, हम सर्वोच्च मानवता पर चलते हुए 16 अप्रैल से संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.