लखनऊ, मई 7 -- - शिकायत पर अब की जाएगी कार्रवाई यह भी पढ़ें- सांसदों और विधायकों का अफसरों को हाथ जोड़कर देना होगा सम्मान लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रशासनिक अधिकारियों को अब सांसदों और विधायकों के सामने हाथ जोड़ने पड़ेंगे। कार्यालय में आने पर अधिकारियों को सांसदों व विधायकों का हाथ जोड़कर व उठकर सम्मान करना होगा। उनसे पानी भी पूछना होगा। इतना नहीं फोन आने पर उसका जवाब देना होगा, बैठक में होने पर पलटकर फोन कर जवाब देना होगा। सम्मानजनक व्यवहार न करना अधिकारियों को अब भारी पड़ेगा। ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ 'उप्र राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली' के तहत कार्रवाई की जाएगी।मुख्य सचिव का आदेश मुख्य सचिव एसपी गोयल ने इस संबंध में गुरुवार को शासनादेश जारी किया है। इसमें अब तक जारी 15 शासनादेशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि इतने आदेश जारी क...