सांसदों एवं विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय
चंदौली, जुलाई 22 -- पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रामकिशुन ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सांसदों एवं विपक्षी नेताओं को रोकने के लिए किए गए बल प्रयोग की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले विपक्ष, छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। कहा कि सरकार को छात्रों और युवाओं की समस्याओं पर संवाद करना चाहिए। उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक, युवाओं की समस्याओं तथा अन्य गंभीर मुद्दों पर सरकार से विपक्ष और छात्र संगठनों के साथ बातचीत करने की मांग की। कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज का सम्मान होना चाहिए, न कि उसे बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया जाए। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो: सिद्दीकी आरोप लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.