प्रयागराज, मई 7 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जनगणना 2027 के पहले चरण के क्रम में स्वगणना गुरुवार से शुरू हो गई। सांसदों, विधायकों, अफसरों ने सुबह से ही अपने-अपने समय पर फॉर्म भरा। सभी ने इसे भरने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरों को भी साझा किया। पहले दिन शाम तक ही दो हजार से अधिक लोगों ने स्वगणना फॉर्म भर दिया था। यह भी पढ़ें- कमिशनर व डीएम ने स्वगणना कर किया जनगणना का आगाजस्वगणना का अवसर जनगणना 2027 के क्रम में पहला चरण शुरू हो चुका है। सात मई से 21 मई तक स्वगणना का अवसर दिया गया है। शासन ने ऐसा इसलिए किया है जिससे लोग अपना विवरण खुद भरें और देख लें, जिससे बाद में कोई गड़बड़ी न हो। 22 मई से 20 जून के बीच मकानों की गणना करने के लिए प्रगणक घर-घर जाएंगे। सात मई से शुरू हुई स्वगणना में पहले दिन सांसद, विधायकों, अफसरों व राजस्व अफसरों का दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.