धनबाद, अप्रैल 15 -- कतरास समेत आसपास के इलाकों में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बरोरा में धनबाद सांसद ढुलू महतो व बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने अपने आवासीय कार्यालय में डॉ. भीम राव आंबेडकर के चित्र पर श्रद्धांजलि दी गई। कतरास के गुहीबांध में आयोजित कार्यक्रम में महापौर संजीव सिंह और उपमहापौर अरुण कुमार चौहान सहित जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। सलानपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में रामकनाली थाना प्रभारी संतोष रवि ने बच्चों के बीच कॉपी-कलम वितरित कर शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। मौके पर विनय पासवान, रामभजन बाउरी, लुकमान खान, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सेल एससी एसटी इम्पलाईज फेडरेशन ने मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती डुमरा उत्तर पंचायत सचिवालय में मुखि...