गंगापार, मार्च 16 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम साफ और तेज धूप निकलने के चलते मांडा सीएचसी के ओपीडी में सर्दी, बुखार के मरीजों की संख्या बेहद कम हुई, लेकिन फंगल इंफेक्शन, पेटदर्द और श्वांस के मरीजों की भरमार होने लगी है। दिन रात के मौसम में अंतर के चलते बीपी और शुगर के मरीज भी इस समय काफी संख्या में सीएचसी पहुंच रहे हैं।एक पखवाड़े पहले तक दिन में बूंदाबांदी और बादल के कारण सीएचसी के ओपीडी में मरीजों की संख्या कम हो गई थी, लेकिन पिछले एक पखवाड़े से दिन में मौसम साफ व तेज धूप होने के कारण सीएचसी के सभी ओपीडी में मरीजों की भरमार होने लगी है। सर्दी, बुखार के मरीज कम हो गये हैं, लेकिन फंगल इंफेक्शन, पेटदर्द और श्वांस के मरीजों की भरमार है। औसत दो से ढाई सौ मरीज प्रतिदिन ओपीडी का लाभ उठा रहे हैं। सोमवार को दो दिन बाद खोले गये मांडा सीएचसी क...