मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूतापट्टी श्री श्याम मंदिर में गुरुवार को एकादशी पर श्याम बाबा का भव्य शृंगार कर आरती पूजन किया गया। रायगढ़ के शिवम वैष्णव ने भाव भजनों से लोगों का मन मोहा। सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना, महारा श्याम रंगीला...आदि भजनों की प्रस्तुति की। इससे पहले मुख्य यजमान गोपी कृष्ण नाथानी और उनके परिवार ने बाबा श्याम के शृंगार पूजन में भाग लिया। इसके बाद श्याम मंदिर परिवार के सदस्यों द्वारा भजन कार्यक्रम शुरू हुआ। मीडिया प्रभारी नवीन चाचान ने बताया कि गणेश वंदना, गुरु वंदना के साथ-साथ श्याम बाबा के भजनों से कार्यक्रम शुरू किया गया। पूरी रात भजनों का सिलसिला चलता रहा और भक्तगण श्याम रस में डुबकी लगाते रहे। भजन के दौरान श्याम मंदिर परिवार के भाई सोहन अग्रवाल और वादन में दरभंगा से राजेश म्यूजिकल ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.