शाहजहांपुर, जनवरी 24 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। महानगर की भारद्वाज कालोनी स्थित श्री बाबा भोलेनाथ मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण धाम सांवलिया सेठ की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव बड़े श्रद्धा-भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कठेरिया, मेयर अर्चना वर्मा, विधायक हरि प्रकाश वर्मा, विधायक अरविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज, चंद्र शेखर खन्ना उर्फ धीरू और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव सहित जिले के अनेक संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। भजन गायन में विशाल राज ने वाद्य यंत्रों के साथ भजनों को स्वर दिया, जिस पर श्रद्धालु झूमते हुए भावविभोर होकर नृत्य करने लगे। खासकर मेयर अर्चना वर्मा भी भजनों पर नृत्य करती दिखीं। कार्यक्रम प्रातः आठ बजे हवन और छप्पन भोग से शुरू हुआ और शाम तक भंडारे व सांस्कृतिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.