हाथरस, फरवरी 26 -- हाथरस-हसायन: गांव नगला मियां पट्टी देवरी में ब्याही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग शव को लेकर कोतवाली हसायन पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि सांवला रंग होने के अलावा दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उत्पीड़न करते थे। हसायन थाना क्षेत्र के गांव सिधौली निवासी हर्ष चौहान ने अपनी बहन शीनू की शादी करीब दो साल पूर्व हसायन के ही गांव नगला मियां पट्टी देवरी निवासी अवनीश पुंढीर पुत्र सुरेश पुंढीर के साथ की थी। मृतका के भाई हर्ष चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शादी के बाद उसने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। परिजनों का आरोप है कि शीनू का रंग सांवला होने के कारण ...