सांप से बचने के चक्कर में बाइकों के बीच भिड़ंत, दो लोग घायल
बागपत, जून 21 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के नैथला गांव के पास शनिवार दोपहर खेत से निकलकर अचानक सड़क पर आए सांप से बचने के प्रयास में किसान राजकरण निवासी फैजपुर और उत्तम निवासी खेकड़ा की बाइक आपस में टकरा गई। जिससे किसान राजकरण और उत्तम घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसान राजकरण ने बताया कि वह किसी काम से नैथला मोड़ पर गए थे। वहां से वापस लौटते समय जैसे ही नैथला गांव के पास पहुंचे, तो खेत से निकलकर आठ-नौ फीट लंबा सांप अचानक सड़क पर आ गया। सांप पर नजर पड़ने पर वह डर गया। यह भी पढ़ें- आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, तीन लोग गंभीर घायल उसने सांप से बचकर निकलने का प्रयास किया, तो बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद सांप खेत में चला गया। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.