जमुई, दिसम्बर 13 -- जमुई, निज संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के हांसडीह में शुक्रवार को कोबरा सांप पकड़ने के दौरान थोड़ी चूक होने पर कोबरा ने चंद्रदीप यादव को डंस लिया। जिसे परिजन द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चंद्रदीप यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन गंभीर अवस्था में चंद्रदीप यादव को शेखपुरा लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही चंद्रदीप यादव की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के हांसडीह निवासी चंद्रदीप यादव (40 साल) के रूप में हुई है। उसके बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां देर शाम डाक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। परिजन ने बताया कि चंद्रदीप यादव सांप पकड़ने का काम काफी दिनों से करते थे। शुक्रवार को भी गांव में ही कोबरा सांप निकला ...