इटावा औरैया, मई 9 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव नगला रामसुंदर में शनिवार सुबह एक महिला को घर की गैलरी में छिपे सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। गांव की अंजली सुबह घर के अंदर गैलरी से होते हुए बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान गैलरी में छिपे बैठे सांप पर उनका पैर पड़ गया। इससे सांप ने उनके पैर में दो स्थान पर डस लिया और वहां से भाग निकला। सर्पदंश के बाद अंजली चीखने लगीं। आवाज सुनकर बाहर मौजूद उनके देवर शिववीर मौके पर पहुंचे। अंजली ने उन्हें सांप के काटने की जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉ. वीरेन्द्र सिंह की देखरेख में महिला का उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.