सांप ने दो महिलाओं को डसा
अमरोहा, जून 16 -- हसनपुर, संवाददाता। अलग-अलग मामलों में कुछ घंटों के भीतर सांपों ने दो को डस लिया। दोनों की हालत नाजुक होने पर सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। हालांकि, समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से दोनों की जान बचने की उम्मीद है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मछरई निवासी महेंद्री पत्नी बबलू सोमवार को जंगल में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। चारा काटते समय अचानक महेंद्री के पैर में सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के दौरान महेंद्री की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- महिला को सांप ने डंसा, इलाजरत वहीं, गांव महमूदपुर बंगर निवासी मानसी पुत्री गजेंद्र सोमवार सुबह घर में सफाई कर रही थी। इसी दौरान मानसी के हाथ में सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.