अमरोहा, अप्रैल 18 -- हसनपुर, रहरा। अलग-अलग मामलों में सांप ने कक्षा 7 की छात्रा व महिला को डस लिया। दोनों को आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार है। चिकित्सकों का कहना है कि समय पर एंटी वेनम मिलने से दोनों की जान बच गई है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी पूनम पत्नी अरविंद सिंह शुक्रवार सुबह घर के पीछे बने बोंगे से भूसा निकाल रही थी। अचानक सांप ने पूनम को काट लिया। उसकी चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पूनम को आनन-फानन में नगर के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे एंटी वेनम दी। डा. मुदित कुमार ने बताया कि समय पर उपचार मिलने की वजह से पूनम की जान बच गई। अगर उपचार में देरी हो जाती तो उसकी जान भी जा सकती थी। उधर, रहरा थाना क्षेत्र के गांव खुर्तिया न...