पीलीभीत, मार्च 8 -- पीलीभीत के अमरिया में एक युवक को सांप ने काट लिया। इसके बाद युवक सांप को डिब्बे में बंद करके अस्पताल लेकर पहुंच गया। इससे अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों भी खलबली मच गई। युवक का इलाज किया गया है। अमरिया तहसील के अंतर्गत मुड़लिया गौसू निवासी हरविंदर सिंह खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। घर पहुंच कर हरविंदर ने अपने भाई मलकीत को जानकारी दी। इसके बाद मलकीत हरविंदर को लेकर फिर से खेत पर पहुंचा और सांप को डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद दोनों भाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पूरी जानकारी दी। डिब्बे में बंद काले नाग को देख कर चिकित्सा कर्मी हैरान रहे गए। इसके बाद हरविंदर को इलाज दिया गया तो उसकी हालत में सुधार हो गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने समझाबुझा कर सांप को सुरक्षित डिब्बे से छुड़वा दिया गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.