सांप देखकर दहशत में छह साल की मासूम की मौत, सदमे में पिता ने भी दम तोड़ा
अमरोहा, अगस्त 27 -- यूपी के अमरोहा में एक परिवार के साथ बेहद दर्दनाक घटना हुई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अफगनान में बुधवार देर रात कमरे में सांप देखकर दहशत से आई 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बेटी की मौत का सदमा पिता नहीं सह सका और उसकी भी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय 32 वर्षीय पिता ने भी दम तोड़ दिया। महज तीन घंटे के भीतर परिवार के दो सदस्यों की मौत से मोहल्ले में मातम पसर गया। गुरुवार शाम बिना पुलिस को सूचना दिए पिता-पुत्री के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मोहल्ला अफगनान में किराए के मकान में रहने वाला गुलरेज मजदूरी और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। रिश्तेदार असद खान के मुताबिक बुधवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद परिवार सो गया था। देर रात उसकी 6 वर्षीय पुत्री सानिया की आंख खुली और उसने कमरे में सांप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.