सांप डंसने से महिला की मौत, परिवार में मातम
दुमका, जून 12 -- जामा। जामा थाना क्षेत्र के सेजाकोड़ा गांव में शुक्रवार सुबह करैत सांप के डंसने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान करीब 35 वर्षीय सुनीता देवी, पति श्याम सुंदर राय, के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुनीता देवी सुबह अपने मिट्टी के घर का दरवाजा खोल रही थीं। इसी दौरान दरवाजे के पास छिपे करैत सांप ने उन्हें डंस लिया। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए तत्काल फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतका के पति श्याम सुंदर राय मजदूरी करने के लिए बेंगलुरु में रहते हैं। यह भी पढ़ें- सोते समय महिला को सांप ने डसा, मौत सुनीता देवी अपने पीछे दो छोटे-छोटे पुत्र छोड़ गई हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.