सीवान, मार्च 6 -- सीवान नगर प्रतिनिधि। दरौली थाना क्षेत्र बभनौली में सर्पदंश से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बारे में स्थानीय नीरज तिवारी ने मृतक की पहचान क्रोम गांव निवासी स्वर्गीय राम जी सोनी का 22 वर्षीय पुत्र जिगर सोनी है।नीरज तिवारी ने बताया कि जिगर सोनी को किसी के घर में सांप निकलने की सूचना मिलने पर जिगर सोनी उसे पकड़ने के लिए दरौली थाना क्षेत्र के ही बभनौली गांव के पास गए थे। सांप पकड़ने के दौरान ही सांप ने उन्हें डस लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सांप 'गेहूं' प्रजाति का था। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उपचार के प्रयासों के बावजूद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। समाजसेवी नीरज तिवारी सहित राहुल सोनी, सिबू तिवारी, सिटु मिश्रा, पवन तिवारी और लक्की वर्मा समेत कई लोग मौके प...