सांप के डसने से सात साल की बच्ची की मौत
हरदोई, सितम्बर 21 -- हरदोई। भीटा महासिंह गांव में सांप के डसने से सात वर्षीय बच्ची कामिनी की मौत हो गई। शनिवार दोपहर वह अपने पिता जगरूप के साथ गांव के बाहर खेत जा रही थी। रास्ते में खेत की मेड़ पर बैठे सांप पर पैर पड़ने से सांप ने कामिनी को डस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया। करीब 24 घंटे इलाज के बाद सोमवार दोपहर एक बजे कामिनी ने दम तोड़ दिया। कामिनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.