सांप के डसने से युवक की हालत बिगड़ी
इटावा औरैया, जून 30 -- भरथना। गांव टड़ा में सोमवार देर रात सांप के डसने से एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरन ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के बाद युवक की हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया। गांव टड़ा निवासी 32 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह को सोमवार देर रात करीब 12 बजे सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से युवक अचेत, भर्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.