सांप के डसने से युवक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 26 -- दुर्गागंज, हिन्दुस्तान संवाद। रात में सोया युवक सुबह बिस्तर पर मृत मिला। परिवार के लोग उसके पैर में निशान देख सर्पदंश को मौत की वजह बता रहे हैं। अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के मुंबई से आने का इंतजार किया जा रहा है। रानीगंज थानाक्षेत्र के दादूपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार दुबे का 28 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार दुबे शुक्रवार रात खाना खाने के बाद रोज की तरह कच्चे मकान में सोने चला गया। घर के आसपास जंगल और झाड़ियां हैं। शनिवार सुबह अभिषेक का छोटा भाई चाय लेकर उसे जगाने पहुंचा। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब अभिषेक नहीं उठा तो उसने पास जाकर देखा। अभिषेक को मृत अवस्था में देखकर वह अवाक रह गया। उसने शोर मचाकर माता-पिता को बुलाया। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने उसके बाएं पैर पर सांप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.