सांप के डसने से युवक की मौत पर एनएचआरसी का राज्यों को नोटिस
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के एक जिला अस्पताल में इलाज की उचित सुविधा नहीं मिलने और कथित चिकित्सकीय लापरवाही के कारण सांप के डसने से एक युवक की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सभी राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासन को नोटिस जारी किया। एक सितंबर को हुई मामले की कार्यवाही के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सांप के काटने के तुरंत बाद युवक को जिला अस्पताल लाया गया था। इसके बावजूद उसे समय पर जरूरी आपातकालीन इलाज नहीं दिया गया। उसे एंटी-स्नेक वेनम (एएसवी) यानी सांप के जहर का असर रोकने वाली दवा और वेंटिलेटर या आईसीयू की सुविधा भी नहीं मिली। इसके बजाय युवक को पर्याप्त आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था के बिना प्रयागराज भेज दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
दो सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.