बुलंदशहर, अगस्त 19 -- खुर्जा। क्षेत्र के बिचोला गांव निवासी अजीज ने बताया कि उनके छोटे भाई 35 वर्षीय शमशाद विगत 15 अगस्त की रात को अपने घर पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सर्प ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें जटिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से रेफर करने के बाद परिजन उन्हें अलीगढ़ ले जा रहे थे। रास्ते में ही शमशाद ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद उनकी पत्नी अफसाना और तीन बच्चों सहित परिजनों का रोकर बुरा हाल है। मामले में परिजनों ने विधायक से आर्थिक मदद की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- पंजाब में सांप के डंसने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...