सांप के डसने से महिला समेत दो की मौत
गुमला, अगस्त 16 -- गुमला। जिले में सांप के डसने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा पुरनाटोली गांव की है। यहां 50 वर्षीय समियो देवी की शनिवार देर रात मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात जमीन पर सोने के दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। उन्हें लगा कि किसी चींटी ने काटा है। इसलिए तत्काल इलाज नहीं कराया। शनिवार शाम तबीयत बिगड़ने पर परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना बसिया प्रखंड के कुम्हारी बरई गांव की है। यहां सांप के डसने से 22 वर्षीय मनोज टेटे की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात जमीन पर सोने के दौरान उसे सांप ने डंस लिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.