सांप के डसने से महिला की मौत
इटावा औरैया, जून 30 -- इटावा। शहर के मड़ैया शिव नारायन रानी बाग निवासी 56 वर्षीय नजमा बानो पत्नी हमीद की सांप के डसने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले रात में नजमा बानो अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। मंगलवार को पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.