सांप के डसने से महिला की बिगड़ी हालत, बायगीरों के उपचार के बाद स्वस्थ
हाथरस, जून 19 -- सादाबाद संवाददाता। सादाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कजरौठी के गांव पल्हावत में बृहस्पतिवार देर शाम एक महिला को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार मधुबाला देवी चूल्हा जलाने के लिए खेतों पर पड़ी सूखी लकड़ियां एकत्र कर रही थीं। इसी दौरान जमीन पर पड़ी लकड़ियां उठाते समय वहां छिपे सांप ने उनके हाथ में डस लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पास में मौजूद उनका पुत्र प्रवीण चौधरी तथा खेतों पर कार्य कर रहे अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। महिला को सांप के डसने की जानकारी होने पर परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए जंगला गांव स्थित बायगीरों के पास ले गए।बताया गया कि बायगीरों द्वारा उपचार किए जाने के बाद मधुबाला देवी की हालत में सुधार हुआ। देर रात तक चले उपचार के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए दहशत का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.