सांप के डसने से महिला की इलाज के दौरान मौत
चाईबासा, जुलाई 22 -- चाईबासा। सांप के डसने से चक्रधरपुर थाना अंतर्गत गोपीनाथपुर निवासी 34 वर्षीय जानो सामड की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जानो रविवार को रात में अपने घर पर जमीन में सोई थी। आधी रात के बाद लगभग 2 बजे एक सांप उसके घर में घुस गया और उसके पैर में डंस लिया। इससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। उसे सोमवार को सुबह लगभग 9 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर शाम को मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही मंगलवार को सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल आई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। यह भी पढ़ें- जहरीला सांप के डंसने से महिला की इलाज के दौरान मौत यह भी पढ़ें- Chaibasa News: मुफस्सिल : सांप के डसने से बच्ची की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.